फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता करेंगे नए वार्डों का फिजिकल वेरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम सीमा में शामिल हुए 24 नए गांवों की वार्डबंदी के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। अब प्रत्येक वार्ड में कनिष्ठ अभियंता फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। निगम ने इसके लिए सभी को जिम्मेवारी सौंपी गई। फिजिकल वेरिफिकेशन होने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद वार्डबंदी की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बजट बैठक के बाद 12 फरवरी को पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इस दौरान निगम आयुक्त यशपाल यादव की ओर से सभी पार्षदों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। अब पार्षद दोबारा से चुनाव की तैयारियों में लग गए है। इसके अलावा अलग-अलग वार्ड से कई दूसरे उम्मीदवार भी अपनी तैयारियों में लग गए है। लोगों से डोर टू डोर जाकर संपर्क भी किया जा रहा है, लेकिन वार्ड क्लियर नहीं होने से सभी उम्मीदवार फूंक-फूंक कर कदम रख रहें हैं। जिसे उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाए।
चुनाव में होंगे 45 वार्ड
नगर निगम में 40 की जगह अब 45 वार्ड होंगे। निगम ने 24 गांवों को शामिल किया है। ऐेसे में उन गांवों में भी वार्डबंदी के लिए सर्वे किया गया है। निगम सूत्रों के अनुसार सर्वे के आधार पर वार्ड की जो सीमाएं तय की गई थी, वह फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान इधर से उधर हो गई है। ऐसे में फिजिकल वेरिफिकेशन का काम पूरा होने तक अगले सप्ताह फाइनल सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निगम में शामिल हुए नए वार्डों की फिजिकल वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह में यह पूरा कर लिया जाएगा। सभी वार्ड की सीमाएं निर्धारित हो जाएगी।
विज्ञापन

- रवि सिंघला, नोडल ऑफिसर, वार्डबंदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें