फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर में तैनात होंगे कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेल विभाग अब राजीव गांधी खेल परिसर में भी कोच तैनात करेेगा। विभाग की ओर से जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूूरी कर ली जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा। अब तक किसी भी राजीव गांधी खेल परिसर में कोच तैनात नहीं है। वहीं जिले के मॉडल स्कूल और आरोही स्कूलों में भी खेल नर्सरियों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मार्च के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के तिगांव, अटाली और फतेहपुर बिल्लौच में राजीव गांधी खेल परिसर है। यहां रोजाना एक हजार से अधिक ग्रामीण अभ्यास के लिए आते हैं। लेकिन अब तक अभ्यास के लिए एक भी कोच नहीं है। विभाग का मानना है कि यहां से भी बेहतरीन खिलाड़ी निकल सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक-एक कोच तैनात करने की रणनीति तैयार की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा सकें।
मालूम हो कि जिला खेल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे राजीव गांधी खेल परिसर 6 से 7 एकड़ में बने हैं। खेल परिसरों में खेल नर्सरियां शुरू होने के बाद ग्रामीणों को खेल की सुविधाएं प्राप्त होगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने की रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में राजीव गांधी खेल परिसर में भी कोच तैयार करने का निर्णय लिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गिरीराज सिंह, उप निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें