फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट नहीं हुए साफ-सुथरा

विज्ञापन
फरीदाबाद डबुआ कालोनी में बने आशियाना फ्लेटों के बाहर फैली गंदगी को देखते खोरी के निवासी । फोटो जो - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस फ्लैट का आवंटन कर रहा है लेकिन, गंदगी और जर्जर फ्लैट में लोग जाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि फ्लैट रहने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को कई लोग डबुआ कॉलोनी के फ्लैट देेेखने पहुंचे। लोगों ने चारों ओर मुआयना किया। इमामुद्दीन ने बताया कि अभी सफाई नहीं हुई है। चारों ओर गंदगी है। ऐसे में यहां रहना संभव नहीं है। इससे बेहतर तो खोरी गांव में टेंट लगाकर रहना है। इसके साथ कई महिलाएं भी आई थी। लोगों ने बताया कि सरकार फ्लैट का सही तरीके से मरम्मत कार्य कराए। इसके बाद ही इसमें शिफ्ट होना संभव होगा। वहीं, नगर निगम करीब 300 लोगों को फ्लैट देने के कागजात तैयार किए गए हैं।
करीब 900 लोगों को फ्लैट देने की तैयारी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल में नगर निगम को खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद बेघर हुए लोगों को अस्थाई घर देने के आदेश पर नगर निगम ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। लोगों को डबुआ कॉलोनी और बल्लभगढ़ बापू नगर में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें