फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर 82 और गांव मिर्जापुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम टीम ने नोटिस के बावजूद निर्माणाधीन छह मकानों को बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर बुधवार को एक बार फिर नगर निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके तहत ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 82 गांव भतोला में एक बड़े अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त (ओल्ड), कार्यकारी अभियंता ओम दत्त, सहायक अभियंता सुरेंद्र खट्टर और कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त वार्ड-36, गांव-मिर्जापुर में हो रहे अवैध निर्माण को भी हटाया गया। टीम ने इस दौरान छोटे बड़े करीब छह अवैध कब्जे तोड़े। निगम आयुक्त ने बताया कि इन अवैध निर्माण कर्ताओं को निगम द्वारा समय-समय पर नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन इन लोगों ने निर्माण नहीं रोका। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सभी अवैध निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें