फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड 12वीं : चार साल बाद फिर 20वें पायदान पर खिसका फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें जिले ने 84.59 पास प्रतिशत के साथ अंतिम तीन में जगह बनाई। कुल 22 जिलों में फरीदाबाद 20वें स्थान पर रहा। इसके बाद पलवल 83.28 प्रतिशत के साथ 21वें और मेवात 68.38 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिले ने एक बार फिर वर्ष 2019 का इतिहास दोहराते हुए प्रदेश के 22 जिलों में 20वें स्थान से संतोष किया। इस बार न तो जिले का पास प्रतिशत चर्चा में रहा, न ही कोई मेधावी ही बेहतर परिणाम के साथ टॉपर सूची में स्थान बना सका। हालांकि बीते सात वर्षों का परीक्षा परिणाम देखें तो जिले का पास प्रतिशत सुधरा है। इसमें कुछ फीसदी अंकों के साथ बढ़ोतरी करते हुए जिले ने बीते सात वर्षों में अब तक का सबसे बेहतर पास प्रतिशत हासिल किया है।
प्रदेश में पिछड़े लेकिन जिला स्तर पर सुधरा है पास प्रतिशत
टॉप-3 में रहे जिले चरखी दादरी, रेवाड़ी, पानीपत का पास प्रतिशत 90 फीसदी से कुछ प्वाइंट ऊपर रहा। चौथे स्थान पर रहे जिले का पास प्रतिशत 89.69 रहा। ऐसे में टॉपर व अंतिम तीन की श्रेणी में रहे फरीदाबाद के पास प्रतिशत में 6.26 फीसदी का अंतर रहा। हालांकि बीते सात वर्षों की तुलना में जिले का पास प्रतिशत सुधरा है। बीते वर्ष (2020-21) में कोविड के कारण बगैर परीक्षा के पास हुए विद्यार्थियों का पास प्रतिशत सौ फीसदी रहा। वहीं, उससे पूर्व (2019-20) में जिले का पास प्रतिशत 81.61 प्रतिशत रहा। यह बढ़ोतरी जिले में लगातार देखी गई। वर्ष 2017 की तुलना में 2022 में भी जिले के पास प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में लगातार सात शैक्षणिक वर्षों तक जिला स्तर पर पास प्रतिशत में सुधार होने के बावजूद जिला प्रदेश में अपनी साख नहीं बचा सका।
विज्ञापन

जिला टॉपर के लिए भी कम दिखे दावेदार
बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जिलेवार सरकारी व निजी स्कूल शाम पांच बजे के बाद टॉपर की तलाश में जुटे। शाम पांच बजे परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किया गया। इसके बाद स्कूलों ने टॉपर की सूची बनाई। कई स्कूलों ने अपने-अपने स्तर पर मेधावी छात्र के परीक्षा परिणाम के आधार पर जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का दावा किया। इस दौड़ में भी ज्यादा स्कूल प्रतिस्पर्धा नहीं कर सके।
विज्ञापन

बीते छह वर्षों में प्रदेश की तुलना में जिले का पास प्रतिशत
वर्ष प्रदेश जिला प्रदेश में तुलनात्मक स्थान
2022 87.08 84.59 20वां
2021 100 100 बराबर (सभी जिले 100 फीसदी से पास रहे)
2020 80.34 81.61 11वां
2019 74.48 67.86 20वां
2018 63.84 57.38 17वां
2017 64.50 47.86 21वां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें