फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम, ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में एम्स शाखा की ओपीडी में सामान्य रोगियों को तादाद भी बढ़ने लगी हैं। जहां पहले रोगियों की संख्या 600 के आसपास रहती थी, अब 850 तक जा पहुंची है।
विज्ञापन

रोगियों की संख्या बढ़ने से अब एम्स प्रबंधन ने विभिन्न रोगों की ओपीडी का संचालन भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी नाक, कान, गला और त्वचा रोग से संबंधित ओपीडी संचालित नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। ओपीडी मेें सोमवार को सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी के बाहर देखी गई। सर्जरी और गायनी ओपीडी के बाहर भी कतारें लगी रही है।
हालात यह रहे कि सुबह आठ से मरीजों का अस्पतालों पर आना शुरू हो गया। साथ ही अस्पताल के काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। लोग उपचार के लिए ओपीडी के भीतर और बाहर बैठे रहते हैं। इसके अलावा अभी तक अस्पताल में त्वचा रोग और ईएनटी ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व संचालित हुई सर्जरी ओपीडी में सोमवार तक 85 लोगों की सर्जरी हो चुकी है। वहीं, अस्पताल में बढ़ते रोगियों को संख्या को लेकर अस्पताल प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है। ओपीडी के गेट के बाहर लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में आए विभिन्न रोगों के मरीज
मेडिसिन 290
डेंटल 23
गायनी 56
सर्जरी 33
होम्योपैथिक 55
हड्डी 55
बाल रोग 156
मानसिक रोग 26
वर्जन-
मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अब लोगों की सुविधा को देखते हुए जो भी ओपीडी बंद हैं, उनको जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। - डॉ. राकेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें