बल्लभगढ़। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीके का टोटा पड़ा हुआ हैं। इसी का नतीजा हैं कि लोग अपना काम छोड़कर परेशानी उठाकर वैक्सीन लगाने के लिए भटक रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल तिगांव में बना है। जहां पर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर आ रहे हैं। उसके बाद भी मायूस होकर लौट रहे है।
निजी कंपनियों में काम करने वालों को बगैर वैक्सीन लगवाएं काम पर नहीं लिया जा रहा है। वहीं लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है। सेक्टर-77 के कुलदीप सिंह ने बताया कि निजी कंपनी में कार्य करते है। कंपनी टीका लगवाने का सर्टिफिकेट मांग रही है। इसलिए तिगांव के टीकाकरण केंद्र पर चक्कर लगा रहे, लेकिन वैक्सीन नहीं लग पाई है। जबकि, अस्पताल प्रबंधक उनको टीके को लेकर कोई जवाब नहीं दे रहा है। वैक्सीन नहीं लगने से वेतन रोक दिया गया है।