फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगें शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पैरालंपिक मुकाबलों में जिले के दो लाल मंगलवार को शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मनीष नरवाल और सिंह राज अधाना दोनों ही 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। स्कूल-कॉलेजों में इन दो खिलाड़ियों के मैच को लाइव दिखाने की भी तैयारी की जा रही है। सिंह राज अधाना के परिवार ने दो स्कूलों में प्रोजेक्टर पर लाइव मैच दिखाने की तैयारी की है। पीएम मोदी से हुए संवाद में भी परिवार ने यह व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलेज प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं
अग्रवाल कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीष नरवाल पैरालंपिक में शूटिंग प्रतियोगिता के लिए उतरेंगे। उनसे अन्य युवा व पैराएथलिट भी प्रेरित हो सकें, कॉलेज प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया है। मैच से एक दिन पहले कॉलेज प्राचार्य कृष्णकांत गुप्ता ने मनीष को बधाई संदेश दिया। साथ ही जीत की कामना की। कॉलेज के सभी छात्रों के साथ यह बधाई संदेश साझा किया। सभी युवाओं से लाइव मैच देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह गौरव का पल है। यह एक संस्थान या जिले के लिए नहीं बल्कि पूरे देश की गरिमा और प्रतिष्ठा के पल होंगे।
परिजन स्कूलों में लगाएंगे लाइव मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर
पैरालंपिक मुकाबलों में तिगांव गांव के सिंह राज अधाना भी मंगलवार को शामिल होंगे। ऐसे में परिवार बेहद उत्साहित है। उनके भाई उधम अधाना ने बताया कि परिवार के साथ पड़ोसी व रिश्तेदार भी बेहद खुश हैं। वह भी लाइव मैच देखने के लिए चैनल, ऐप की जानकारी उनसे ले रहे हैं। साथ ही सिंह राज के खेल का समय भी पूछ रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सभी परिजनों व परिचितों को दे दी है। बताया कि पैरालंपिक में जाने से पहले सिंह राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात की थी। इसके लिए दो स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाए गए थे। परिवार भी पीएम के साथ हुए संवाद में ऑनलाइन जुड़ा था। खेल का लाइव प्रसारण देखने के लिए भी एक बार स्कूल में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

निशानेबाजी में अवनी के गोल्ड जीतने से बढ़ी उम्मीद
सिंह राज अधाना के भाई उधम अधाना ने बताया कि शनिवार को पैरालंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में अवनी ने गोल्ड जीता है। वह पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। अवनी अक्सर सिंह राज से मिलने घर आया करती थी। ऐसे में परिजन अब सिंह राज की दोस्त की तरह उनसे भी गोल्ड की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें