फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी एक हत्यारे भाई की: प्रियांशु के पाप से उठा पर्दा, बहन ने फोन छोड़ पढ़ाई के लिए कहा तो गला दबाकर मार डाला

Fri, 02 Jun 2023 07:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने कपड़े व मोबाइल लेकर फरार हो गया। सुबह दूसरे किराएदारों ने घर में शव देखा तो हत्या का पता लगा। 
विज्ञापन
कातिल भाई प्रियांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के पल्ला थाना इलाके में छात्रा की गला दबाकर हत्या मामले को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी भाई को इस्माइलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अगवानपुर स्थित ओम एंक्लेव निवासी प्रियांशु (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

26 मई 2023 को आरोपी के पिता श्यामसुंदर अपने छोटे बेटे व पत्नी के साथ गोरखपुर गए हुए थे। घर में आरोपी प्रियांशु व उसकी बहन अनन्या थी। आरोपी लगातार मोबाइल में गेम खेल रहा था। बहन ने गेम खेलने से टोकते हुए पढ़ाई करने के लिए डांट दिया। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने कपड़े व मोबाइल लेकर फरार हो गया। सुबह दूसरे किराएदारों ने घर में शव देखा तो हत्या का पता लगा। पिता की शिकायत पर पल्ला थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक के नेतृत्व में एसआई विजय, अमर सिंह, सिपाही प्रीतम, संदीप तथा विनीत की टीम बनाकर आरोपी की धरपकड़ के आदेश दिए। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को इस्माइलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी 12वीं कक्षा का छात्रा है। वह परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता है। आरोपी पढ़ाई में कमजोर है, बहन हमेशा उसे पढ़ने के लिए कहती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में हमेशा झगड़ा रहता था। घटना के दिन माता-पिता शादी में गोरखपुर गए हुए थे। आरोपी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बहन के टोकने पर आरोपी ने बहन का गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। अनन्या दिल्ली के एक संस्थान से पढ़ाई कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी उत्तराखंड में देहरादून, मंसूरी व अलग-अलग जगह पर छिपता रहा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले नाबालिग बहन ने भाई को उतारा था मौत के घाट
थाना सिटी बल्लभगढ़ इलाके के कोली वाडा में 15 साल की किशोरी ने अपने 12 साल के भाई की हत्या गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के 15 दिन पहले दोनों भाई बहन फरीदाबाद आए थे। भाई मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बहन को लगता था माता-पिता उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं। उसका भाई फोन में खेलता रहता और बहन को फोन नहीं देता था। फोन को लेकर माता-पिता ने कई बार लड़की को डांटा भी था। 30 मई को आरोपी किशोरी ने अपने भाई से फोन मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया और गेम खेलता रहा। गुस्से में आकर किशोरी ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें