जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस कार्रवाई करने पर पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, मंडकौला चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति मुर्गी फार्म चलाता है। 30 मई की रात करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव निवासी आरोपी संजय घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। उसी समय उसका पति मौके पर आ गया और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु आरोपी मौके से भाग गया।