फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी देने से मना करने पर लाठी-डंडे से पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। क्षेत्र के गांव डीग में बीड़ी देने से मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने किसान को पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव डीग निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। छोटा भाई राजन 14 नवंबर को खेत पर गया था और शाम को घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव का ही राजू रास्ते में मिल गया। राजू ने राजन से पीने के लिए बीड़ी मांगी। बीड़ी न होने की बात कहते हुए राजन ने उसे मना कर दिया। इस बात पर राजू भड़क गया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। राजन ने इसका विरोध किया तो राजू ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राजू की तरफ से तीन चार लोग और पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों ने राजन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों की पिटाई से राजन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-गुल सुनकर राजन का भाई दीपक पहुंच गया। आरोपी मौके से भाग चुके थे। बेहोशी की हालत में राजन को उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने राजन को दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें