फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को मिस्ड कॉल करने पर हथियार लेकर पहुंचा भाई, दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को मिस्ड कॉल करने पर हथियार लेकर पहुंचा भाई, दी मारने की धमकी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर आठ थाना क्षेत्र में एक लड़की के मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने पर उसका भाई भड़क गया। रिवाल्वर लेकर मिस्ड कॉल मारने वाले युवक के पास पहुंच गया। किसी तरह युवक ने छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी निवासी बाबू लाल ने बताया कि कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। बुधवार करीब दोपहर एक बजे बाबूलाल के मोबाइल से एक लड़की के मोबाइल पर गलती से मिस्ड कॉल लग गई। युवक लड़की को पहले से जानता है, जो उसकी रिश्तेदारी में है। मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने की बात लड़की ने अपने भाई को बताई। इस पर लड़की का भाई भड़क गया और देसी रिवाल्वर लेकर कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गया। लड़की के भाई के हाथ में रिवाल्वर देखकर बाबूलाल डर गया और गोदाम में छिपकर अंदर से शटर लगा दिया। आरोपी ने जाते वक्त जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें