फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पैसे के लेन-देन को लेकर दुकान मालिक ने खोया आपा, घोंट दिया सेल्समैन का गला

Tue, 01 Feb 2022 09:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मूलरूप से झारखंड का रहने वाला युवक शमशेर अली खान प्रेमवीर की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि प्रेमवीर व शमशेर अली के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरोजनी नगर में सेल्समैन युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव सरोजनी नगर मार्केट के पास निर्माणाधीन साइट पर पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के दुकान मालिक प्रेमवीर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था और उससे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। आशंका है कि करीब एक लाख रुपये के लेन-देन में दुकान मालिक ने युवक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि प्रेमवीर को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरोजनी नगर पुलिस को 28 जनवरी की सूचना मिली थी कि सरोजनी नगर मार्केट के पास एक निर्माणाधीन साइट पर युवक की शव पड़ा हुआ है। बाद में मृतक युवक की पहचान पिलंजी गांव में रहने वाले शमशेर अली खान (22) के रूप में हुई।

मूलरूप से झारखंड का रहने वाला युवक शमशेर अली खान प्रेमवीर की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि प्रेमवीर व शमशेर अली के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। शमशेर अली प्रेमवीर से पैसे लेकर गया था और वापस नहीं लौटा पा रहा था। 
विज्ञापन


शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि शमशेर को सफदरजंग एंक्लेव में स्थित एक गेस्ट हाउस में ले जाया गया और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को सरोजनी नगर मार्केट के पास फेंक दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शमशेर के परिजन दिल्ली आ गए हैं और शमशेर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें