फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: साकेत कोर्ट की सातवीं मंजिल पर मिला लिफ्ट ऑपरेटर का शव, मची सनसनी

Sat, 13 Nov 2021 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने कहा है कि अभी वह नहीं कह सकती कि वास्तव में यह मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
saket court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साकेत कोर्ट में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट की इमारत के सातवें मंजिल पर एक शख्स का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 31 वर्षीय लिफ्ट मैन के रूप में हुई है जो कोर्ट में काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि लिफ्ट ऑपरेटर की मृत्यु स्वाभाविक रूप से हुई है। हालांकि शरीर मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और हमारी जांच अभी चल रही है।

बीते गुरुवार को तीसर हजारी कोर्ट में भी मिला था एक कर्मचारी का शव
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब यहां के वेस्ट विंग में स्थित एक चेंबर में शव पाया गया। शव की पहचान बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अस्थायी सदस्य मनोज (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि उसने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शुरुआती जांच के अनुसार, मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज था। पास में रखे कूड़ादान में खून की उल्टी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मनोज बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और अक्सर रात में चैंबर में रुक जाता था। आगे जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें