फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Fri, 12 Nov 2021 08:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली में आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 487 रहा। दिवाली के बाद से सबसे खराब हालात गाजियाबाद के बने हुए हैं।
विज्ञापन
कम दृश्यता के कारण धुंधला दिखता लोटस टेंपल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। सफर के अनुसार, इस दौरान दिल्ली में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज 360 हुआ और कुतुब मीनार, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर में शुक्रवार को दृश्यता कम रही। पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के मामलों में कमी नहीं हो रही है।

विज्ञापन


सड़कों पर स्मॉग की मोटी परत छाई रही और दृश्यता कम रही। स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन व सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार कम होने के कारण आज हवा की गुणवत्ता और भी बिगड़ सकती है। दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

देशभर में नोएडा 488 सूचकांक के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। बुलंदशहर 488, दिल्ली 471, गाजियाबाद 486, ग्रेटर नोएडा 478, फरीदाबाद 460, गुरुग्राम 448, सफर का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हालात सुधरने के हालात नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली में आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 487 रहा। दिवाली के बाद से सबसे खराब हालात गाजियाबाद के बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी का एक्यूआई 499 तो इंदिरापुरम का एक्यूआई 491 रिकॉर्ड किया गया है। नोएडा के सेक्टर 62 का एक्यूआई 493 दर्ज किया गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह आठ बजे एक्यूआई 453 दर्ज किया गया वहीं गुरुग्राम में एक्यूआई 430 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में प्रदूषण के कारण धुंध का असर आज दोगुना रहा। यहां दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। सुबह के समय वाहनों की रफ्तार काफी कम रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें