फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बेटों के काम न करने से परेशान मां ने चुना नशे का कारोबार, किराना की दुकान में बेच रही थी गांजा

Wed, 22 Jul 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

बेटे जब बड़े हो जाते हैं तो मां-बाप के ऊपर से जिम्मेदारी का बोझ उतरना शुरू हो जाता है, लेकिन एक 58 वर्षीय मां अपने चार बालिग बेटों व उनके बच्चों का खर्च उठाने के लिए जरायम की दुनिया में उतर गई। छावला की रहने वाली गंगा देवी ने घर खर्च चलाने के लिए किराने की दुकान में गांजा रखकर बेच रही थी।

विज्ञापन


जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो महिला के आंखों से आंसू निकल आए। उसने पुलिस को बताया कि किराना की दुकान से इतने बड़े परिवार का खर्च नहीं चल पाता है। जबकि चारों बेटे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर नशेबाजी में डूबे रहते हैं। इसलिए उसने गुरुग्राम के एक शख्स की सलाह पर ज्यादा रुपये कमाने के लिए यह अवैध काम चुना।

छावला पुलिस को सूचना मिली कि रेवला खानपुर के पास परेना बस्ती के पास एक महिला किराने की दुकान में चोरी से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर 2500 ग्राम गांजा एक डिब्बे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर दुकान में मौजूद महिला ने अपना नाम गंगा बताया। आरोपिता गंगा ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिन पहले उसकी दुकान पर एक शख्स कुछ सामान खरीदने आया था। उसने गंगा की आर्थिक स्थित को देखकर उसे नशे के कारोबार में उतरकर मोटी रकम जल्द कमाने का प्रलोभन दिया।
विज्ञापन


उसकी बात सुनने के बाद गंगा को लगा कि इस काम से उसके घर की हालत सुधर जाएगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें