फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: सफर के दौरान मास्क लगाने की दी सलाह, अब जुर्माना नहीं

Mon, 04 Apr 2022 12:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोरोना की गिरती रफ्तार को देखते हुए अब इससे संबंधित गाइडलाइन में बदलाव किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो में अब मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है और अब इस पर किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं लगेगा।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदिशें हटाए जाने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए)के दिशा निर्देश के मुताबिक मास्क लगाने पर पाबंदी हटाने के बाद डीएमआरसी ने कहा है कि मास्क न लगाने पर जुर्माना नहीं होगा। अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए यात्रियों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


पिछले करीब दो साल से लगातार बंदिशों के बीच मेट्रो में यात्री सफर कर रहे थे। बंदिशे हटाए जाने के बाद मेट्रो में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब यह संख्या कोरोना से पहले यात्रियों के आंकड़े का करीब 70 फीसदी पहुंच चुका है। कोरोना से पहले मेट्रो में रोजाना 58-59 लाख यात्राएं हो रही थी। फिलहाल यह आंकड़ा 42 लाख के करीब है।

मच्छरों से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मेट्रो में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान होकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत शुरू कर दी है। यात्रियों की तरफ से इस समस्या के सामने आने पर डीएमआरसी ने कहा बचाव के लिए छिड़काव किया जा रहा है। एक यात्री ने तो ट्वीट कर कहा कि मच्छरों के कारण परेशानी इतनी बढ़ गई है कि इन्हें यात्रा के लिए टोकन नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें