डीडीसीए ने आखिरकार अपने कहे के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री अरुण जेटली को कटघरे में खड़े करने वाले कीर्ति आजाद के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में ढाई करोड़ रुपये की राशि का मानहानि का दावा शुक्रवार को ठोक दिया।
डीडीसीए के ट्रेजरॉर रविंदर मनचंदा की ओर से दाखिल की गई याचिका में केजरीवाल और कीर्ति आजाद को दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन पर चयन के लिए सेक्सुअल सेवर के लगाए गए आरोपों पर छवि धूमिल करने के लिए मानहानि का दावा ठोका गया है।
रविंदर मनचंदा ने ‘अमर उजाला’ से खुलासा किया कि उनकी ओर से शुक्रवार को यह मामला दाखिल किया गया है। मनचंदा का कहना है कि इस मामले में केजरीवाल और कीर्ति आजाद को सोमवार को नोटिस भेज दिया जाएगा।