फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक व बेटे ने 9 माह तक किया रिसेप्शनिस्ट से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने वाली एक कंपनी का मालिक व उसका बेटा 31 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट महिला के साथ पिछले नौ महीने से दुष्कर्म कर रहे थे। ये मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील का है।
विज्ञापन


महिला ने दावा किया है आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। कंपनी मालिक जब विदेश चला जाता था तब उसका बेटा उसके साथ दुष्कर्म करता था।

मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। हौजखास थाना पुलिस ने कंपनी मालिक व उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

ढ़ाई हजार सैलरी बढ़ाई और फिर की जबरदस्ती

हौजखास थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बृहस्पतिवार रात भर छापेमारी की थी। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने हौजखास थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंचशील में इलेक्ट्रिक एंड सोलर पावर पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने वाली कंपनी है। कंपनी मालिक न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। इस कंपनी में मधु (बदला हुआ नाम) रिसेप्शनिस्ट है। मधु विधवा है।

पीड़िता का कहना है कि गत वर्ष मार्च में उसने कंपनी मालिक को तनख्वाह बढ़ाने के लिए बोला था। मालिक ने उसकी सैलरी ढाई हजार रुपये बढ़ा दी।
विज्ञापन

बाप लंदन चला गया तो बेटे ने उसके साथ रेप किया

तनख्वाह बढ़ाने के बाद मालिक ने उसे केबिन में बुलाया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ महीने पहले कंपनी मालिक लंदन चला गया तो उसके बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब भी मौका लगता था तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे। कंपनी मालिक ने बृहस्पतिवार रात को भी उसके साथ दुष्कर्म व मारपीट की।

मधु ने शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार को लगा कि अब वह जुर्म बर्दाश्त नहीं कर सकेगी और रात आठ बजे 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हौजखास थाना पुलिस ने मेडिकल में महिला की मेडिकल जांच कराई। शुक्रवार शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें