फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव पसारता साइबर क्राइम: दिल्ली में हर घंटे 14 कॉल, कोविड के दौरान बड़ी संख्या में हुई ठगी, 291 गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 09:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले साल दिल्ली पुलिस को साइबर ठगी की 1,15,013 शिकायतें मिली थीं। इनमें 24,219 कॉल वित्तीय धोखाधड़ी की मिली थी।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। वर्ष 2021 में औसतन हर दिन 315 साइबर अपराध की कॉल आई। इसे स्वीकार करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए बीते नवंबर में दिल्ली के सभी 15 जिलों एक-एक साइबर थाने की शुरुआत की गई है। इन थानों में साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज किए जाते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा इन थानों में साइबर विशेषज्ञ अफसरों की तैनाती की गई है। स्पेशल सेल के साइबर क्राइम यूनिट (आईएफएसओ) यूनिट ने वर्ष 2021 में दिल्ली में ठगी के 4.31 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज किया है। वहीं दूसरे राज्यों की करीब 51.18 करोड़ रुपयों को फ्रीज किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले साल दिल्ली पुलिस को साइबर ठगी की 1,15,013 शिकायतें मिली थीं। इनमें 24,219 कॉल वित्तीय धोखाधड़ी की मिली थी। इसको देखते हुए हर जिले में थाना बनाकर वहां बकायदा एसएचओ की तैनाती की गई। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर-1930 जारी किया गया। 

ऐसा करने से न सिर्फ लोकल थानों पर बोझ कम होगा, बल्कि पीड़ितों के केस की ठीक से जांच हो पाएगी। इसके अलावा बड़े मामलों की जांच के लिए स्पेशल सेल की आईएफएसओ को आरोपियों धरपकड़ का जिम्मा दिया गया है। पिछले साल कोविड के दौरान लोगों ने ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंट्रेटर और जीवन रक्षक दवाई के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 596 एफआईआर दर्ज करते हुए 291 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 61 मामलों का खुलासा अपराध शाखा और स्पेशल सेल किया। ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 1158 मोबाइल नंबरों को पुलिस ने ब्लॉक करवाया। इसके अलावा कोविड की दवाइयों व उपकरणों के नाम पर ठगे गए 1.10 करोड़ रुपयों को फ्रीज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें