दिल्ली के गाजीपुर इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 पर सोमवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्जकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर का निवासी विनोद (24) की लाश उसी स्विफ्ट कार में एनएच-24 के गाजीपुर टोल टैक्स के पास मिली। उसको गोली मारी गई थी।
शुरुआत में पुलिस को किसी ने कार के एक्सीडेंट की सूचना दी थी। लेकिन मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि विनोद को गोल मारी गई है। इसके बाद विनोद को लेकर पुलिस नजदीकी अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
एनएच 24 पर लगा जाम
प्रॉपर्टी डीलर विनोद तब गोली मारी गई जब वह गाजियाबाद स्थित शिप्रा मॉल से जिम करके लौट रहा था। वह हर शाम अपने स्विफ्ट कार से शिप्रा मॉल आता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों वह थोड़ा-थोड़ा परेशान रहता था, लेकिन किसी वैसी दुश्मनी नहीं थी।
उधर, मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 24 पर जमकर हंगामा किया। इस वजह से एनएच 24 पर लंबा जाम गया। बाद में पुलिस ने जल्द आरोपियों के गिरफ्तार कर लेने के आश्वासन पर लोगों को वहां से हटाया जा सका।
पुलिस शुरुआती जांच में इसे रंजिश का मामला बता रही है। हालांकि अभी कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर फौरी तौर पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।