'सीरियल किलर' नाम आते ही आपका दिमाग एक खूंखार दरिंदे की छवि उभार कर चौंका देता है। दरअसल, 'सीरियल किलर्स' होते भी ऐसे ही है, जिनके कारनामें पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं।
दुनिया भर के कुछ ऐसे ही खतरनाक और खूंखार 'सीरियल किलर्स' की खौफनाक वारदातों पर आधारित हमारी ये विशेष कहानी है, जिसकी पहली कड़ी में हम बता रहे है अमेरिका के सबसे खतरनाक सीरियल किलर रोडने एलकाला के बारे में।
रोडने के कत्ल करने का तरीका इतना खौफनाक था जिसे पढ़कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। रोडने एलकाला ने सिर्फ मजे के लिए 130 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या करने से पहले वो इन लड़कियों के साथ बलात्कार भी करता। उसकी शिकार लड़कियों में से कई तो स्कूली लड़कियां भी थीं।
130 लड़कियों को उतारा मौत के घाट
पेशे से फोटोग्राफर 66 साल का रोडने एलकाला को अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर माना जाता है। 1979 से जेल में बंद इस शख्स को 2010 में मौत की सजा सुनाई गई। लेकिन जब इसे सजा सुनाई जा रही थी, उस वक्त भी ये कातिल हंस रहा था। उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी।
इसने ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम दिया है जिसके लिए मौत की सजा भी कम ही लगेगी। 4 औरतों और 12 साल की एक लड़की की हत्या के आरोप में अदालत ने इसे मौत की सजा सुनाई।
रोडने को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के अनुसार, रोडने करीब 130 लड़कियों और औरतों की हत्या कर चुका है। पुलिस को रोडने के घर से इन लड़कियों की तस्वीरें मिलीं। ये सभी कई साल से लापता हैं।
सामने आए एक के बाद एक भयानक राज
31 सालों से जेल में बंद रोडने से जैसे-जैसे पूछताछ होती रही, एक के बाद एक भयानक राज सामने आने लगे। जांचकर्ता उसकी हैवानियत सुनकर हैरान रह गए। वो एक बेहद शातिर और भयानक साइको किलर है।
वो कम उम्र की लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक को अपना शिकार बनाता। उसने कई स्कूली लड़कियों तक को नहीं छोड़ा। जिस लड़की को उसे अपना शिकार बनाना होता था, वो उससे पहले जान पहचान बढ़ाता फिर उसे फोटो खिंचवाने और मॉडल बनाने का लालच देता।
ग्लैमर और पैसे की चाह में लड़कियां आसानी से उसके जाल में फंस जातीं। और उसके बाद शुरू होता रोडने का खतरनाक खेल। वो लड़कियों के अश्लील फोटो खींचता। बाद में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता। जो लड़कियां इसके लिए तैयार नहीं होतीं उनके साथ वो बलात्कार करता।
ट्रायल के दौरान रोडने हंसता और खिलखिलाता रहा
इतने से ही उसका मन नहीं भरता, तब वो इन लड़कियों का गला दबाता, जब लड़की बेहोश होने लगती, तो वो उसे छोड़ देता। लड़की के मुंह पर पानी के छींटे मारकर या किसी और तरीके से वो उसे होश में लाता।
जब लड़की दोबारा पूरी तरह से होश में आ जाती, तो ये हत्यारा फिर से उसका गला दबाता। इस तरह से वो अपने शिकार को तड़पा तड़पा कर मार डालता।
ट्रायल के दौरान रोडने हंसता और खिलखिलाता रहा। साथ ही अपने वकील से बातें भी करता रहा। अपने इन अपराधों के लिए 1979 से जेल में बंद कातिल रोडने को 30 सालों बाद अपने किए की सजा मिली।
लड़कियों को मॉडल बनाने का देता था लालच
जांचकर्ताओं के मुताबिक रोडने एक साइको किलर था। जिस लड़की को उसे अपना शिकार बनाना होता था, वो उसे फोटो खिंचवाने और मॉडल बनाने का लालच देता था। बाद में जब वो लड़की उसके पास आती, तो रोडने उसका गला दबाता।
जब लड़की बेहोश होने लगती, तो वो उसे छोड़ देता। जब लड़की दोबारा पूरी तरह से होश में आ जाती, तो ये हत्यारा फिर से उसका गला दबाता और इसी तरह से तड़पा तड़पा कर हत्या कर देता।
मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक रोडने को इस तरह से लड़कियों को तड़पते देखने में बेहद मजा आता था। मनोवैज्ञानिकों ने इस कातिल को जीनियस माना और इसका आईक्यू लेवल 160 माना गया।
मशहूर टीवी रियलिटी शो का विनर भी रह चुका था
रोडने अमेरिका के मशहूर टीवी रियलिटी शो THE BLIND DATE का विनर भी रह चुका है। लेकिन इस गेम शो में जिस लड़की ने रोडने को डेट पर जाने के लिए चुना, उसने बाद में अपनी ये डेट कैंसिल कर दी।
उसके मुताबिक जब उसने रोडने से बात की तो वो बेहद डरावना और अजीब सा लगा। रोडने के लॉकर से कई लड़कियों की न्यूड तस्वीरें भी बरामद हुईं। उसके शिकारों में स्कूली लड़कियों से लेकर 40 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।
ये सभी फोटोग्राफ 1977 से 1979 के बीच खींचे गए। रोडने ने कई महिलाओं की तस्वीरें उनकी हत्या करने के बाद खींची। पुलिस के मुताबिक उसने न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, लास एंजिल्स के साथ-साथ अमेरिका से बाहर की भी कई औरतों को अपना निशाना बनाया।
बेहद खौफनाक था रोडने के कत्ल करने का तरीका
रोडने के कत्ल करने का तरीका बेहद खौफनाक था। वो लड़कियों को ग्लैमर वर्ल्ड के सपने दिखाता और फिर उनसे दोस्ती गांठ लेता। इसके बाद वो इन लड़कियों को तड़पा तड़पाकर मार डालता।
दरअसल, रोडने अमेरिका का एक बेहद मशहूर फोटोग्राफर था। इसका एक बड़ा स्टूडियो था। रोडने को देखकर कतई ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि उसके इरादे इतने खतरनाक और वहशी हैं।
वह इन हत्याओं के जुर्म में गिरफ्तार होने से पहले वो 70 के दशक में ही 8 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में तीन साल की सजा काट चुका था।