फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागने वाले कैदियों की पुलिस ने की थी मदद, जांच शुरू

Sat, 15 Oct 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हवालात से वैन में चढ़ाने के दौरान हिरासत से भागे पांच बंदियों के मामले में पुलिसकर्मियों से मिलीभगत की बात सामने आ रही है। हालांकि एसएसपी मामले की गहनता से जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

उनके मुताबिक, पहली प्राथमिकता फरार बंदियों को पकड़कर दोबारा सलाखों के पीछे भेजना है। एसएसपी ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बंदियों के फरार होने के मामले में पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आ रही है। सवाल उठ रहा है कि अकेले बंदी ने एक साथ कैसे चार पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।

माना जा रहा है कि एक-एक कर पुलिकसर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर झोंका गया होगा। लोगों को कहना है कि बंदियों को भगाने में पुलिसकर्मियों की सहमति थी।
विज्ञापन

बड़ी वारदात को अंजाम देने तो नहीं भागे पांचों

2 of 7
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि पहली प्राथमिकता फरार बंदियों को पकड़कर दोबारा सलाखों के पीछे पहुंचाने की है। फरार बंदियों को पकडऩे में किसी अन्य एजेंसी की भी मदद ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि फरार बंदियों को पकडऩे के लिए छह टीमें गठित कर दी हैं। जल्द से जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा। 

पुलिस रिकॉर्ड की तरफ नजर डालें तो हिरासत से फरार हुए पांचों बंदियों के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही है कि पांचों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए फरार हुए हैं। हालांकि पुलिस ने फरार बंदियों के संभावित ठिकानों का पता लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

पहले भी हिरासत से भाग हो चुके हैं बंदी

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल 2015 में जिला कारागार से खुर्जा कोर्ट में पेशी पर आया हत्यारोपी पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर भाग गया था। उसकी फरारी के बाद हत्या के मामले में वादी की जान पर खतरा मंडराने लगा था।

पुलिस ने उसे एक सप्ताह बाद हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जून 2015 में न्यायालय परिसर से हत्या के मामले में पेशी पर आया मुल्जिम फरार हो गया था। पुलिस आजतक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

इसके कुछ दिन बाद ही न्यायालय परिसर में पेशी पर आया एक लूट का आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया था। जिसमें दो माह बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिसकर्मियों के पास थे एके-47 जैसे आधुनिक हथियार

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर फरार हुए पांच बंदियों ने पुलिसकर्मियों से हथियार नहीं लूटे। यदि बंदी हथियार लूट ले जाते तो खुद को बचाने के लिए बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। क्योंकि पुलिसकर्मियों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार भी मौजूद थे। 

बता दें कि हाल ही में प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोर्ट से जेल ले जाने वाली वैन से उतारते समय पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर और पुलिसवालों की राइफल छीनकर छह कैदी भाग निकले थे।

इनमें से चार कैदियों को बेतवा नदी से पकड़ लिया गया था, लेकिन छीनी गई राइफल और बाकी दो कैदियों को पकडऩे में हमीरपुर पुलिस का अमला जुटा हुआ है। राइफल लूटे जाने से हमीरपुर पुलिस में हड़कंप मच गया था, लेकिन अनूपशहर में ऐसा नहीं हुआ।

यहां बंदियों ने पूरा दिमाग सफलतापूर्वक भागने में लगाया। जबकि यहां पुलिसकर्मियों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार और राइफलें थीं। हथियार सही सलामत रहने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एक ही गैंग के शातिर तो नहीं पांचों....

5 of 7
हालांकि भागे पांच बदमाशों पर अलग-अलग कई मामले दर्ज हैं। हालांकि एक साथ फरार होने से अंदेशा जताया जा रहा है कि ये लोग एक ही गैंग से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए तो एक साथ फरार हुए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर ज्यादा कुछ बोलने को राजी नहीं हैं।

पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर फरार होने वाले रूपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगलसेन निवासी रूपनगर नई बस्ती पहासू पर जनपद के अलावा अलीगढ़ के विभिन्न थानों में भी मामले दर्ज हैं।

रूपेंद्र उर्फ पैना पर घर में घुसकर चोरी, अपहरण, धोखाधड़ी, लूट, लूट के प्रयास समेत अलीगढ़ के अतरौली, बन्नादेवी, गांधीपार्क, हरदुआगंज, जनपद के कोतवाली देहात, डिबाई और पहासू थाने में कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

किस समय-क्या हुआ

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
१०.०० बजे : नौ मुल्जिमों को लेकर बंदी वैन जिला जेल से अनूपशहर को हुई रवाना। 
११.३० बजे : बंदी वैन अनूपशहर पहुंची और सभी मुल्जिमों को जिला अपर सत्र न्यायाधीश की हवालात में उतारा गया। 
१.३० बजे : सभी मुल्जिमों को एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। 
१.४५ बजे : सभी मुल्जिमों की एसीजेएम कोर्ट में पेशी शुरू।
३.०० बजे : पेशी के बाद मुल्जिमों को वापस जिला अपर सत्र न्यायाधीश की हवालात में लाया गया। 
३.३० बजे : जिला ले जाने के लिए सभी मुल्जिमों को बंदी वैन में चढ़ाने की तैयारी शुरू।
३.३५ बजे : मुल्जिमों ने तीन पुलिसकर्मियों की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर और छह मुल्जिम भागने में हुए कामयाब। 
४.०० बजे : भागे मुल्जिम राजेश उर्फ जंगलिया उर्फ विकास को पुलिसकर्मियों ने घेरकर दबोचा। 
४.१५ बजे : अनूपशहर कोतवाल उदयवीर सिंह बालियान और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर पहुंची घटनास्थल पर। 
५.१५ बजे : अनूपशहर पहुंचे एसएसपी अनीस अहमद अंसारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने वाले कैदियों का ब्योरा

7 of 7
राजेश पुत्र धर्मवीर निवासी सिहाली नागर अहार
केस : आपीसी की धारा ३२३, ३२४, ३९२, ४११, एवं गैगस्टर एक्ट थाना रामघाट

रूपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगलसेन निवासी रूपनगर नई बस्ती पहासू
केस : आईपीसी की धारा ३७९, ४११  ४५७, ३८० ३६३, ३६६, ४१९, ४२०,४६७ ४६८,  ३९२,, ३९४,  ३९४ के तहत थाना अतरौली अलीगढ़, बन्नादेवी अलीगढ़, गांधीपार्क अलीगढ़, कोतवाली देहात बुलंदशहर, थाना डिबाई, थाना पहासू,  और हरदुवागंत अलीगढ़ 

अजय पुत्र शेर सिंह निवासी रिसालू थाना छतारी
केस : आईपीसी की धारा ३९२, ४११, ४५७, ३८०, ३०७, आम्र्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, ४२० खुजा देहात, अहमदगढ़, अरनिया और अनूपशहर

टीटू उर्फ किरनपाल पुत्र रेशमपाल निवासी बेदरामपुर पहासू
केस : आईपीसी की धारा ३२४,३२३, ३९२, ४११, ३७९, ४५७, ३८०, गैंगस्टर , ३७९ थाना रामघाट, डिबाई अरनिया, खुर्जा देहात, पहासू

रवि उर्फ रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नंगलाकोठी रामघाट
केस : आईपीसी की धारा ३९२, ४११, ३९४, ३९५, डिबाई, छतारी, अलीगढ़, हाथरस

पकड़ा गया मुल्जिम
राजेश उर्फ विकास उर्फ जंगलिया पुत्र दुर्गपाल निवासी गांव शेखुपर थाना छतारी
केस : आईपीसी की धारा ३९२, ४११, ३७९ 

नहीं भागे 
विजय पुत्र शेर सिंह निवासी रिसालू थाना पहासू
केस : लूट का केस
दिल्ला पुत्र रामसिंह निवासी डिबाई
केस : चोरी का मामला

रिंकू ठाकुर पुत्र भूरे सिंह निवासी खुर्जा 
केस : हत्या लूट, अपहरण, फिरौती समेत कई संगीन धाराओं मं मामला दर्ज है। अनिल दुजाना गैंग का सदस्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें