फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गैंगस्टर की प्रेमिका से संबंध बनाने के लालच में बेमौत मारा गया बुजुर्ग, फिर खुली खतरनाक साजिश

Sat, 15 Oct 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
1 of 10
bomb
अवैध रिश्ता बनाने की चाह में खंड के गांव गुलावद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। मृतक के पुत्र के साले की माशूका ने जाल बिछाकर वारदात को अंजाम दिया था।

2 of 10
bomb - फोटो : अमर उजाला
इसमें उसने अपने एक गैंगस्टर प्रेमी को भी अपना हमराह बनाया था। बता दें कि इस हत्या में आरोपी प्रदीप उर्फ 'दरोगा' उम्र कैद की सजा पा चुका है और वह इस हत्या के वक्त जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।

3 of 10
मृतक बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
होडल सीआईए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव नंगला गुलावद निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल का शव गांव में ही एक खेत पर बने कमरे की छत पर मिला था।

4 of 10
bomb - फोटो : अमर उजाला
वहीं उसका सहयोगी 40 वर्षीय धर्मपाल खेत में बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस ने मृतक के पुत्र सत्यभान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

5 of 10
bomb - फोटो : अमर उजाला
एसपी राहुल शर्मा ने हत्या के खुलासे के लिए होडल सीआईए व हसनपुर थाना पुलिस की दो टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

6 of 10
bomb - फोटो : अमर उजाला
होडल सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अब्बास खान के अनुसार वारदात स्थल पर बेहोश मिले मृतक के साथी धर्मपाल ने पुलिस को बताया था कि हाथरस यूपी निवासी आरती उर्फ लक्ष्मी ने उन्हें फ्रूटी में कुछ मिलाकर पिलाया था, जिससे वे दोनों बेहोश हो गए थे।

7 of 10
बॉम्ब स्क्वैड - फोटो : अमर उजाला
गहनता से जांच की गई तो पता चला कि आरती के मृतक के पुत्र के साले लालगढ़ निवासी राकेश के साथ प्रेम संबंध थे। जिसके चलते राकेश ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया था।

8 of 10
मृतक बुजुर्ग के पर‌िजन व पुत्र - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पूर्व मृतक ने राकेश को उसकी पत्नी व बच्चों के साथ गुड़गांव भेज दिया था। जिसके चलते आरती गुस्से में थी, जिसके चलते उसने साजिश रचकर बाबूलाल व धर्म से संपर्क साधा व अवैध रिश्ता बनाने का आमंत्रण दिया। जिससे वे उसके जाल में फंस गए।

9 of 10
मृतक बुजुर्ग के पर‌िजन और पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
तीन अक्तूबर को योजना के तहत उसने बाबूलाल को खेत पर बुलाया, जहां बाबूलाल अपने साथी धर्म के साथ पहुंच गया। जहां आरती ने उन दोनों को फ्रूटी में नशे की गोलियां खिला दी।
विज्ञापन

10 of 10
गैंगस्टर और उसकी गर्लफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
बेहोश होने के बाद आरती अपने साथी प्रदीप उर्फ दारोगा के सहयोग से धर्म को तो नीचे खेत में डाल आए, व हाथ-पैर बांधकर बाबूलाल का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
Next
AU ऐप में पढ़ें