फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी फाटक तोड़ने पर डंपर चालक समेत तीन गिरफ्तार 

Sun, 22 Jan 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरओबी के निर्माण के चलते दादरी रेलवे फाटक पर भारी वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध के बावजूद तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर फाटक तोड दिया। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरपीएफ  ने बताया कि दादरी रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए दो सप्ताह पहले एक गेट को बंद कर दिया गया था। जिलाधिकारी ने फाटक से भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी भारी वाहन पुलिस की सांठगांठ से गुजर रहे हैं।

शनिवार तड़के चार बजे शिवपुरी, नगीना (मेवात) निवासी जावेद ग्रेटर नोएडा की तरफ से डंपर लेकर आ रहा था। उसने बंद फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान सपूद्दीन और विपिन कुमार दबंगई दिखाकर डंपर को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक बाबूराम का कहना है कि एक गेट बंद होने के बाद भी भारी वाहन नहीं रुक रहे हैं।कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अगर रात के समय भारी वाहन यहां से निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें