कुत्ते के गले में फंदा लगाकर मार दिया था
कानपुर में कुत्ते की हत्या करने के आरोप में एक युवक को अब अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा। कुत्ते की हत्या में सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली गई है। कोर्ट ने पुलिस से 23 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में 16 जनवरी की रात को एक कुत्ते की हत्या के मामले में हर्षनगर निवासी श्लोक अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि श्लोक ने एक कुत्ते के गले में फंदा लगाकर उसे मार दिया था। इसकी शिकायत पड़ोसियों ने मेनका गांधी के एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स में की थी। बुधवार को एनजीओ की कानपुर सेक्टर की अध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई थी।