फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब लूट चालक को 600 किमी दूर फेंका, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दौड़ा रही पुलिस

Sat, 22 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार


- बेहोश करने के बाद मध्य प्रदेश के छतरपुर में फेंका, मोबाइल और नकदी भी लूटा 
- पीड़ित ने कहा तीन दिन से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दौड़ा रही नोएडा पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा से कैब लूटकर चालक को 600 किमी दूर मध्य प्रदेश के छतरपुर में फेंकने का मामला सामने आया है। कैब के अलावा बदमाशों ने चालक से दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी लूट लिए। पीड़ित तीन दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सेक्टर-39 के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। लूट की ये वारदात मुरैना मध्य प्रदेश के मूल निवासी धर्म सिंह तोमर के साथ हुई है। वह नोएडा के बख्तावरपुर गांव में परिवार के साथ रहता है।

ओला कंपनी में होंडा अमेज कार कैब के रूप में चलाते हैं। धर्म सिंह के मुताबिक 17 जुलाई को वह सेक्टर-37 चौराहे से सेक्टर-105 की तरफ सीएनजी भराने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन युवक मिले, जिन्हें उसने बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-44 के पास तीनों बदमाशों ने धर्म सिंह को पिस्तौल दिखा कार अपने कब्जे में ले ली। साथ ही उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

धर्म सिंह ने बताया कि अगले दिन 18 जुलाई की शाम उन्हें होश आया तो वह एक जंगल में पड़े थे। बदमाश उनकी कार, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये लूटकर फरार हो चुके थे।

आसपास के लोगों से पूछने पर धर्म सिंह को पता चला कि वह छतरपुर में हैं। उन्होंने वहां की पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसने नोएडा का मामला बता उसे टरका दिया। 19 जुलाई को धर्म सिंह एक ट्रक में बैठकर नोएडा वापस आया।

नोएडा पहुंचकर उसने थाना सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की। एमिटी पुलिस चौकी पर उनकी तहरीर रख ली गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को धर्म सिंह ने एसपी सिटी को फोन कर लूट की जानकारी दी।

उन्होंने थाने जाकर शिकायत करने को कहा है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। लूट के बाद बदमाश चालक को इतनी दूर बंधक बनाकर क्यों ले गए। वह उसे कहीं भी उतार कर भाग सकते थे। इस वजह से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें