नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने बीएसएफ के सिपाही की बेटी के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दिल्ली की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।
आरोपी महिलाओं ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। पीड़ित परिवार छुट्टी मनाने अपने गांव जा रहा था। रेलवे डीसीपी परवेज अहमद के अनुसार, ओडिशा निवासी असित नायक(32) 20 जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस थाने पहुंचा था।
उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बीएसएफ में सिपाही है और उसकी तैनाती फिरोजपुर, पंजाब में है। 15 दिन की छुट्टी पर वह ओडिशा अपने गांव जा रहा था। 20 जुलाई को पत्नी व दो वर्ष चार महीने की बेटी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा।
यहां से उसे भुवनेश्वर दोरंतो एक्सप्रेस ट्रेन लेनी थी। वह प्लेटफार्म नंबर-तीन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उसकी बेटी प्लेटफार्म पर खेल रही थी। तभी बारिश आ गई और वह लगेज संभालने लगा।