गुड़गांव के डीएलएफ स्थित होटल बिस्टल में एक ही परिवार के 18 लोग अचानक लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट के अंदर से ही पीड़ितों से पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
करीब आधा घंटे बाद लिफ्ट का कांच तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना सोमवार देर रात करीब पौने बारह बजे की है।
लिफ्ट से निकलने के बाद उन लोगों ने होटल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया।