फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की उम्र में 'मां' बना दिया 10वीं के छात्र ने

Thu, 29 May 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र और आठवीं की छात्रा के बीच प्रेमसबंध थे। दोनों ने अपने परिवार को छोड़कर लिव इन रिलेशन में अलग रहने लगे थे। इस दौरान छात्रा के बच्ची पैदा हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान लड़की के घर वालों ने उसका साथ छोड़ दिया था। मंगलवार को अचानक लड़की ने लड़के के साथ रहने से मना कर दिया था। लड़की सेक्टर 18 माडल स्कूल में पढ़ रही है।

लड़की को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

16 साल की उम्र में नौ माह की बच्ची पैदा करने वाली लड़की को धमकी देने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए प्रेमी की पहचान बापूधाम निवासी हरमिंदर के रुप में हुई।

सेक्टर 26 थाना पुलिस ने हरमिंदर के खिलाफ धारा 107/151 के तहत मामला दर्जकर उसे एसडीएम के सामने पेश किया। जहां से एसडीएम ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लड़की को जान से मारने की धमकी दी

बापूधाम के हरमिंदर ने 16 साल की लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत लड़की ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद हरमिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कोट
लड़की को धमकी देने के मामले में बापूधाम के हरमिंदर को 1074/151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अंजिता चेंपियाल, डीएसपी ईस्ट
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने दी मामले की जानकारी

सेक्टर 18 माडल स्कूल की प्रिंसिपल ने यूटी चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी को फोन कर मामले की जानकारी दी थी।

टीम लड़की को लेकर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंची थी और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। टीम ने लड़की और उसकी बच्ची को मदर टैरेसा होम में रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें