फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने 6 साल तक करता रहा रेप

Mon, 24 Mar 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव नगर निगम के एसडीओ पर एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार की देर रात मामला दर्ज कर लिया। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गुड़गांव नगर निगम में एसडीओ पद पर कार्यरत राव भोपाल सिंह के खिलाफ देर रात फरीदाबाद निवासी एक महिला ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: परिचित ने होटल में खाना खिलाकर कर दिया रेप

महिला ने पुलिस को बयान दिया कि नौकरी के सिलसिले में 2009 में वह आरोपी के संपर्क में आई थी। तब आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर कई बार उससे मुलाकात की। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। छह साल के बाद शनिवार रात सिटी थाना पुलिस ने राव भोपाल सिंह के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसीपी सिटी नरेंद्र कादियान के अनुसार महिला के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें