फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त और साले को वीडियो भेज कैटरिंग कारोबारी ने जान दी, वजह चौंकाने वाली

Fri, 19 Jul 2019 10:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान कैटरिंग कारोबारी सुंदर गणेश राव (35) ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


जान देने से पहले कारोबारी ने अपने दोस्त और साले को व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर खुदकुशी करने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मूलत: तमिलनाडू निवासी सुंदर पत्नी, दो बच्चों और पिता कृष्णन के साथ नंगली शकरावती इलाके में रहता था। 

उसका कैटरिंग का कारोबार था, जबकि पिता पूजा-पाठ करते हैं। शुक्रवार सुबह कृष्णन अपने छोटे बेटे से मिलने गए थे। घर में सुंदर अकेला था। दोपहर में कृष्णन लौटे तो सुंदर को कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सुंदर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सुंदर के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से दो महीने से मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि सुंदर ने खुदकुशी करने से पहले अपना वीडियो बनाकर दोस्त राधाकृष्ण और अपने साले को भेजा था। इसमें वह फंदा लगाते हुए दिख रहा है। साथ ही खुदकुशी करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें