फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसिका लाल व प्रियदर्शिनी मट्टू के हत्यारों को बड़ा झटका, सजा समीक्षा बोर्ड ने याचिका खारिज की

Fri, 19 Jul 2019 08:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
जेसिका लाल और प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनु शर्मा और संतोष सिंह को बड़ा झटका लगा है। दोनों फिलहाल जेल में ही रहेंगे। समीक्षा बोर्ड ने दोनों की याचिका को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली सरकार के दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड (डीएसआरबी) की बैठक में शुक्रवार को मॉडल जेसिका लाल की हत्या के दोषी मनु शर्मा व प्रियदर्शनी मट्टू की हत्या में सजायाफ्ता संतोष कुमार सिंह की सजा पर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। 

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 204 सजायाफ्ता कैदियों की सजा पर पुनर्विचार करने के आवेदन आए थे। 
विज्ञापन


सभी आवेदनों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने 59 कैदियों को माफी दे दी है। जबकि 145 की याचिका खारिज कर दी गई। इसमें मनु शर्मा व संतोष कुमार सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें