फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्सटॉर्शन: अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल और युवती ने उतारना शुरू कर दिए कपड़े, दोबारा फोन कर ऐंठने लगे रुपये, हैरान करने वाला है पूरा मामला

Wed, 11 May 2022 07:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुजुर्ग के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। बुजुर्ग ने कॉल उठाई तो दूसरी ओर एक युवती थी। कॉल उठते ही तुरंत युवती ने अपने कपड़े उतारने लगी। बुजुर्ग ने तुरंत कॉल काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में 64 साल के एक बुजुर्ग सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गए। आरोपियों ने वीडियो कॉल को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर उनसे रुपये वसूलना शुरू कर दिए। परेशान होकर बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद मंगलवार को साइबर थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ब्लैकमेल करने वाले लोगों की तलाश कर रही है। मोबाइल नंबर के अलावा जिन खातों में रकम को ट्रांसफर किया गया, उनकी पड़ताल कर भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग अपने परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहते हैं। 20 अप्रैल को वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस बीच उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। बुजुर्ग ने कॉल उठाई तो दूसरी ओर एक युवती थी। कॉल उठते ही तुरंत युवती ने अपने कपड़े उतारने लगी। बुजुर्ग ने तुरंत कॉल काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। दोनों ने खुद को साइबर सेल और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनके खिलाफ शिकायत आने की बात की। 

विज्ञापन

बुजुर्ग बुरी तरह डर गए और 12 हजार ट्रांसफर कर दिए

आरोपियों ने कहा कि युवती ने उसके खिलाफ अश्लील हरकत करवाने की शिकायत दी है। कार्रवाई करने के बात कर आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी। बुजुर्ग बुरी तरह डर गए। आरोपियों के कहने पर उन्होंने शुरुआत में 12 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अगले दिन आरोपियों ने कॉल कर 23900 रुपयों की मांग की। पीड़ित ने बेटी के अकाउंट से रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके कुछ देर बाद आरोपियों की कॉल आई, उन्होंने कहा कि उनको 23900 नहीं 23999 रुपये डालना था। आरोपियों ने अपने एक अन्य खाते में रुपये दोबारा ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद वह 31999 रुपयों की डिमांड करने लगे। बुजुर्ग समझ गए कि उनको ब्लैकमेल कर रुपये एंठे जा रहे हैं। बाद में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें