किराएदार के साथ करीब 15 दिन पहले चली गई सिपाही की पत्नी को ज्वालापुर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को परिजन को सौंपा, वहीं युवक को चेतावनी देकर उसके परिजन के हवाले कर दिया गया है।
एक पखवाडे़ पूर्व कुमाऊं में तैनात हरिद्वार निवासी एक सिपाही की पत्नी अपने किराएदार के साथ चली गई थी। ज्वालापुर पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर खोजबीन शुरू कर दी थी। किराएदार मूल रूप से श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है।
महिला को लेकर पहुंचा कोतवाली
पुलिस अभी खोजबीन में ही जुटी थी कि महिला को लेकर किराएदार युवक एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पहुंच गया। ज्वालापुर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को उसके परिजन को सौंपा गया। युवक के भविष्य को देखते हुए उसे भी चेतावनी देकर परिजन के हवाले कर दिया। एसआई ने बताया कि हरिद्वार से निकलने के बाद यह सहारनपुर, देहरादून में ही रह रहे थे।