फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले 48 घंटे में बारिश, ओलावृष्टि

Thu, 02 Apr 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड के मौसम की रंगत अगले दो दिन फिर बदली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दो और तीन अप्रैल को विक्षोभ का मुख्य असर देखने को मिलेगा। चार को भी विक्षोभ बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहाड़ में अनेक स्थानों पर और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चमोली और रुद्रप्रयाग में ज्यादा बारिश
उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मध्यम से ज्यादा बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और झक्कड़ के आसार हैं। 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर 10 से 25 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है।

तीन अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उधर, देहरादून में बृहस्पतिवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें