मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही अब उत्तर-पश्चिम हवाओं का दबाव तेजी से बढ़ा है। इन हवाओं के सक्रिय होने के परिणामस्वरूप न सिर्फ आने वाले दिनों में तेजी से ठंडक बढ़ेगी, वरन पारा भी तेजी से गिरेगा। इन हवाओं की सक्रियता के कारण ही पिछले दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
इस बार सामान्य से दो फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस साल राज्य में औसत से दो फीसदी कम बारिश हुई है। हर साल राज्य में सामान्यत: 1176.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1153.4 मिमी बारिश हुई। इस साल बागेश्वर में सबसे अधिक 2215.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 842.7 से काफी अधिक है। वहीं, हरिद्वार में सबसे कम 752 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्यत: हरिद्वार में 971.2 मिमी बारिश होती है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो देहरादून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई। देहरादून में इस साल महज 1362.4 फीसदी बारिश हुई। जबकि देहरादून में 1524.6 मिमी बारिश होती है।