आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। वहीं, श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हरिद्वार पहुंची सीबीआई की टीम गुरुवार को आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के रूप में महंत बलबीर गिरि बाघंबरी मठ की गद्दी संभालेंगे। वहीं, ऊधमसिंहनगर जिले में 12 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। उधर, बदरीनाथ जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
नरेंद्र गिरि की मौत का मामला: आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज रवाना हुई सीबीआई, साढ़े 7 घंटे चली पूछताछ
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हरिद्वार पहुंची सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गुरुवार को आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। इससे पहले सीबीआई ने आंनद गिरि से करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इ
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: देहरादून के होटल में मिला आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे का शव, पुलिस में हड़कंप
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। मृतक का नाम सिकंदर कलेर है। पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
महंत नरेंद्र गिरि केस: हुई औपचारिक घोषणा, उत्तराधिकारी के रूप में बलबीर गिरि संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के रूप में महंत बलबीर गिरि बाघंबरी मठ की गद्दी संभालेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने इसकी औपचारिक घोषणा की। महंत रविंद्रपुरी ने गुरुवार को हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की।
उत्तराखंड मौसम अपडेट: तड़के देहरादून में हुई झमाझम बारिश, बदरीनाथ धाम जाने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना तो हो गया। लेकिन दून में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें तालाब बन गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: ऊधमसिंहनगर जिले में हुए निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले, एसएसपी ने जारी किया आदेश
उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले में 12 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। गुरुवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कई निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...