उत्तराखंड के लोहाघाट में भारत-नेपाल सीमा पर नगरुघाट में नाव पलटने से हादसा हो गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर के केदारनाथ दौरे को लेकर उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड मंदिर को विशेष रूप से सजाने और पूजा अर्चना की तैयारियों में जुट गया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
आपदा प्रभावितों की उपेक्षा के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सचिवालय गेट के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-उपवास कर रही है। उधर, डोईवाला में लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी सांभर से टकराकर पलट गया। इस दौरान सांभर की मौत हो गई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: भारत-नेपाल सीमा में नगरुघाट में महाकाली नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, एक लड़की की मौत
उत्तराखंड के लोहाघाट में भारत-नेपाल सीमा पर नगरुघाट में नाव पलटने से हादसा हो गया है। इस हादसे में एक लड़की मीना (उम्र 13) की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा संदीप (उम्र 8) लापता है। दोनों नेपाल के निवासी हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit: तैयारियों में जुटा देवस्थानम बोर्ड, मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी पहुंचे केदारनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर के केदारनाथ दौरे को लेकर उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड मंदिर को विशेष रूप से सजाने और पूजा अर्चना की तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन केदारनाथ जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देहरादून: लच्छीवाला रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर, वाहन पलटा, सवारों को हल्की चोट
देहरादून के डोईवाला में लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी के सामने सांभर आ गया। जिससे वाहन पलट गया और हादसे में सांभर की मौत हो गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलटी है।
उत्तराखंड: आपदा प्रभावितों की उपेक्षा के खिलाफ कांग्रेस का उपवास आज, हरीश रावत सहित कई नेता शामिल
आपदा प्रभावितों की उपेक्षा के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सचिवालय गेट के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-उपवास कर रही है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत सहित तमाम नेता शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Dengue Fever: रुड़की में सामने आए 12 नए मामले, उत्तराखंड में अब तक मिले कुल 382 मरीज
रुड़की में गुरुवार को 12 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 382 मरीज सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। मृतक हरिद्वार का रहने वाला था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...