फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: लच्छीवाला रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर, वाहन पलटा, सवारों को हल्की चोट

Thu, 28 Oct 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला

सार

लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी  सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में सांभर की मृत्यु हो गई है। वाहन में आठ लोग सवार थे। जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है। 
विज्ञापन
हादसे में सांभर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के डोईवाला में लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी के सामने सांभर आ गया। जिससे वाहन पलट गया और हादसे में सांभर की मौत हो गई।

विज्ञापन


सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई महिंद्रा 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलटी है।
विज्ञापन


हादसे में सांभर की मौत
वाहन में आठ लोग सवार थे। जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है। मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त महिंद्रा गाड़ी के चालक से एक सांभर को टक्कर मारी गई, जिसमें सांभर की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
विज्ञापन


लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सांभर करीब तीन साल का था। जिसका पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें