फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 18 महीने बाद पूरी तरह से खुली भारत-नेपाल सीमा, बदरीनाथ में 11 साधुओं की मिली तपस्या की अनुमति, 5 बड़ी खबरें...

Wed, 24 Nov 2021 05:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले 18 माह से बंद भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह खोल दी गई है। वहीं, चमोली जिला प्रशासन की ओर से शीतकाल में बदरीनाथ धाम में 11 साधुओं को तपस्या करने की अनुमति दे दी गई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर से उत्तराखंड में विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज रात का तापमान दस डिग्री से कम रहेगा। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा: भारतीय वाहनों के लिए आज से खुला बनबसा बॉर्डर, पिछले 18 माह से बंद थी आवाजाही
पिछले 18 माह से बंद भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह खोल दी गई है। बुधवार से भारतीय पर्यटक बनबसा सीमा से भी अपने निजी वाहनों से नेपाल जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोविड की एसओपी का पालन करना होगा। दोनों देशों के कारोबारियों की पहल पर नेपाल प्रशासन ने भंसार (कस्टम) सुविधा खोल दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम: इस साल शीतकाल में 11 साधुओं को मिली तपस्या की अनुमति, 50 ने किया आवेदन
उत्तराखंड में चमोली जिला प्रशासन की ओर से शीतकाल में बदरीनाथ धाम में 11 साधुओं को तपस्या करने की अनुमति दे दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद किसी को भी धाम में रहने की अनुमति नहीं दी जाती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 को करेंगे विजय शंखनाद यात्रा का शुभांरभ, खास होगा उनका दौरा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर से उत्तराखंड में विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत कुमाऊं की चार विधानसभाओं के दौरे से होगी।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम: आज दस डिग्री से कम रहेगा रात का तापमान, ठंड बढ़ने के साथ धूप में गर्मी भी होगी कम
राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज रात का तापमान दस डिग्री से कम रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री रह सकता है। इससे रात और सुबह-शाम के समय की ठंड में इजाफा होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तरकाशी: जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, शोर मचाने के बाद भागा
घास काटने जंगल गई भंकोली गांव की एक महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में महिला के हाथ-पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोट आई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें