उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। वहीं, उत्तराखंड के पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर चुने गए हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे हैं। वहीं, नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने 24 अगस्त तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, सोमवार को जारी की नई एसओपी
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू आगामी 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सोमवार को इस बाबत नई एसओपी जारी कर दी गई है। जिसमें कोई बदलाव नहीं किया है। सभी नियम और शर्तें पहले जैसी ही रखी गईं हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
सियासत 2022: कल उत्तराखंड आएगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, करेंगे महत्वपूर्ण घोषणा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल यानी मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल देहरादून में रोड शो भी करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Indian Idol 12 Winner: पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद उत्तराखंड में जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
15 अगस्त के दिन सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ और उत्तराखंड के पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं।
उत्तराखंड में अनलॉक: सोमवार से खुले पांच हजार से अधिक जूनियर हाईस्कूल, किया जा रहा कोविड गाइड लाइन का पालन
प्रदेश में सोमवार से पांच हजार से अधिक सरकारी एवं निजी जूनियर हाईस्कूल खुल गए हैं। हालांकि पहले दिन अपेक्षाकृत कम संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूलों में पहुंचे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: नैनीताल के होटल में नोएडा की महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत, नग्न अवस्था में मिला शव
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के साथी पर्यटकों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...