फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Police: नौ सीओ और आर्म्ड पुलिस के 22 इंस्पेक्टरों के तबादले, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Wed, 17 Jan 2024 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Police Transfer News: सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को नैनीताल से सहायक सेनानायक पीएसी रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में नौ सीओ के तबादले किए हैं। इसके साथ ही आर्म्ड पुलिस के 22 इंस्पेक्टरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद कई जिलों के ट्रैफिक इंस्पेक्टर और आरआई बदल गए हैं।

विज्ञापन


सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को नैनीताल से सहायक सेनानायक पीएसी रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया है। शिवराज सिंह को बागेश्वर से आईआरबी प्रथम रामनगर, राकेश रावत को हरिद्वार से सीबीसीआईडी देहरादून सेक्टर, श्यामदत्त नौटियाल को पौड़ी गढ़वाल से एसडीआरएफ देहरादून, अनुज कुमार को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, बहादुर सिंह चौहान को हरिद्वार से पीएसी हरिद्वार, नताशा सिंह को चमोली से हरिद्वार, विमल रावत को रुद्रप्रयाग से ऊधमसिंहनगर और प्रबोध कुमार घिल्डियाल को रुद्रप्रयाग से जिला चंपावत ट्रांसफर किया गया है।

Uttarakhand: मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की होगी नीलामी, मिलने वाली राशि जनहित के कार्यों में होगी खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आर्म्ड पुलिस के इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें आरआई हरिद्वार जितेंद्र जोशी को यातायात इंस्पेक्टर देहरादून, इंस्पेक्टर यातायात देहरादून प्रदीप कुमार को आरआई टिहरी गढ़वाल, आरआई देहरादून जगदीश चंद पंत को यातायात इंस्पेक्टर हरिद्वार, यातायात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को आरआई पीटीसी नरेंद्रनगर, यातायात निरीक्षक नरेंद्र नगर सुशील कुमार को यातायात इंस्पेक्टर हरिद्वार, यातायात इंस्पेक्टर विकास पुंडीर को आरआई रुद्रप्रयाग, आरआई रुद्रप्रयाग गणेश लाल को एसडीआरएफ देहरादून, आरआई पिथौरागढ़ नरेंद्र कुमार आर्य को यातायात इंस्पेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाकर भेजा गया है।

यातायात इंस्पेक्टर ऊधमसिंहनगर नरेंद्र मेहरा को आरआई हरिद्वार, आरआई एटीसी हरिद्वार नरेश चंद्र जखमोला को आरआई पिथौरागढ़, आरआई ऊधमसिंहनगर वेद प्रकाश भट्ट को यातायात इंस्पेक्टर नैनीताल, राकेश मेहरा को नैनीताल से पीएसी ऊधमसिंहनगर, जनक सिंह पंवार को उत्तरकाशी से पौड़ी, शिव कुमार को पौड़ी गढ़वाल से उत्तरकाशी, जितेंद्र पाठक को अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर, विजय विक्रम को ऊधमसिंहनगर से अल्मोड़ा, शिवराज सिंह बिष्ट को बागेश्वर से नैनीताल, आदेश कुमार को नैनीताल से बागेश्वर, सिद्धार्थ कुकरेती को टिहरी से आईआरबी देहरादून और समरवीर सिंह रावत को आईआरबी देहरादून से आरआई हरिद्वार के तौर पर ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें