फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड: नैनीताल और रामनगर में उमड़ी सैलानियों की भीड़, कॉर्बेट पार्क में 15 नवंबर तक बुकिंग फुल

Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/रामनगर

सार

दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। महीने के पहले वीकेंड की अपेक्षा शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर नैनीताल और रामनगर में शनिवार सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया। इससे पर्यटन स्थलों पर खासी चहलपहल रही। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल में हल्का जाम भी लगा। नैनीताल में पर्यटकों ने नौकायन तो रामनगर में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


पटरी पर आने लगा पर्यटन कारोबार
दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। महीने के पहले वीकेंड की अपेक्षा शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा रहा। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से माल रोड समेत आसपास की सड़कों पर दिनभर कई बार हल्का जाम भी लगा। यातायात पुलिस के मुस्तैद रहने से जाम की स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही। डीएसए और मेट्रोपोल की पार्किंग करीब 80 फीसदी तक पैक रही।

वीकेंड: उमड़ी यात्रियों की भीड़, हरकी पैड़ी और बाजार रहे गुलजार, पार्किंग भी फुल, तस्वीरें
विज्ञापन


650 से ज्यादा पर्यटकों ने किया चिड़ियाघर में भ्रमण
नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में 650 से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। केव गार्डन में 400, रोपवे में 550, वाटर फॉल में 465 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 128 पर्यटक पहुंचे। सैलानियों ने दिनभर नैनीझील में नौका विहार किया और बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी का आनंद उठाया।

रविवार और सोमवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों से गुलजार रहा। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में सोमवार तक जंगल सफारी के लिए बुकिंग फुल हो गई है।
विज्ञापन


रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक
शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों ने रामनगर का रुख किया है। जंगल और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट में पर्यटक छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इन दिनों रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। जंगल सफारी के लिए बुकिंग नहीं मिलने पर पर्यटक सीतावनी जोन के भंडारपानी तक जंगल सफारी कर रहे हैं। कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। सैलानी बिजरानी, गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खोला जा रहा है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें