देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण न होने से दूसरे जिलों में यात्रियों को रोका जा रहा है, इससे यात्रियों में गलत संदेश जा रहा है। ऋषिकेश और हरिद्वार से चारधाम यात्रा पर जिन यात्रियों को चारधाम की यात्रा भेजा जा रहा है उन यात्रियों को देवस्थानम बोर्ड की साइट पर दर्शन की तारीख न मिलने पर उनका पंजीकरण दून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर ही हो रहा है। यह यात्री ऋषिकेश से आगे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जा रहे हैं।
भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट पर केवल वाहन का ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड चेक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिन जिलों में धाम स्थित हैं वहां इन यात्रियों को रोका जा रहा है। इनसे देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण की जानकारी मांगी जा रही है। कुछ यात्रियों को तो दर्शन के लिए भेजा जा रहा है, जबकि कुछ यात्रियों को लौटाया जा रहा है, इससे उत्तराखंड स्थित चार धामों के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों में गलत संदेश जा रहा है।