फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आई लव यू मम्मी-पापा... सॉरी, लिखकर फंदे पर झूला 12वीं का छात्र, माता-पिता की था इकलौती संतान

Sat, 11 Sep 2021 07:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तपोवन के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक किशोर की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि परिजन उसे अस्पताल ले गए हैं। इस पर पुलिस दून अस्पताल पहुंची। पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक कागज मिला है, जिसमें आई लव यू मम्मी पापा सॉरी लिखा हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम में भी मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। 

विज्ञापन


इकलौती संतान था छात्र
घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे रायपुर क्षेत्र में हुई। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक किशोर की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि परिजन उसे अस्पताल ले गए हैं। इस पर पुलिस दून अस्पताल पहुंची।

पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान बरवीन पुत्र अशोक ठाकुर निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, पतोवन, लालपुर के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बरवीन उनकी इकलौती संतान था। वह कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। घर में उसके साथ उसकी मां मौजूद थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वह पढ़ने के लिए अपने कमरे में चला गया। इसके करीब आधा घंटा बाद बरवीन की मां उसे देखने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन

 

बरवीन को फंदे से उतारा और दून अस्पताल ले गए
उन्होंने आवाज लगाई, मगर कोई उत्तर नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बरवीन पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उनके शोर मचाने के बाद वहां अन्य लोग भी आ गाए। उन्होंने बरवीन को फंदे से उतारा और दून अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली गई तो उसने अपनी कॉपी पर आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी लिखा हुआ था। बरवीन ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके लिए स्कूल में भी उसके साथियों से भी जानकारी ली जाएगी। पता किया जाएगा कि क्या उसके साथ कोई बात तो नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें