फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: गणेश चतुर्थी पर आम आदमी पार्टी का बड़ा संकल्प, कहा- प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे

Sat, 11 Sep 2021 07:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आप नेता कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर आम आदमी पार्टी एक बड़ा संकल्प ले रही है। वह ये कि आप प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाएगी।
विज्ञापन
ajay kothiyal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का जो संकल्प लिया है। उसे वास्तविक रूप से धरातल पर उतारने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता संकल्पित है। देवभूमि के आध्यात्मिक राजधानी बनने से देश-दुनिया में उत्तराखंड की एक अलग पहचान बनेगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: पहली बार इस्तेमाल होगी एम3 ईवीएम, 21 से शुरू होगा रिटर्निंग ऑफिसरों का प्रशिक्षण

शनिवार को प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी पर्व पर कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए आम लोगों के सुझाव लेने के लिए वेबसाइट का शुभारंभ किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी ने किया शोध
इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी ने शोध कार्य कर लिया है। प्रदेश के लोगों को आध्यात्मिक राजधानी के संकल्प से जोड़ने के लिए पार्टी ने www.spiritualcapitaluttarakhand.com वेबसाइट का शुभारंभ किया। जिस पर लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। 
 

चारधाम समेत अन्य कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैं
उन्होंने कहा उत्तराखंड में हिमालय, नदियों के साथ चारधाम समेत अन्य कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा कुंभ नगरी हरिद्वार, प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां धारी देवी मंदिर, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, गोलू देवता, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, गोपीनाथ, जोशीमठ में नरसिंह भगवान का मंदिर, महासू देवता, बाबा विश्वनाथ मंदिर, कणवाश्रम समेत कई प्राचीन मंदिर हैं। 

विज्ञापन

कोठियाल ने कहा कि आध्यात्मिक राजधानी संकल्प का मकसद धार्मिक स्थलों में विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित करना है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिल सके। इससे जहां उत्तराखंड को पहचान मिलेगी, वहीं रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को देवस्थानम बोर्ड को रद्द करना चाहिए। इस मौके पर आप उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण व प्रदेश प्रवक्ता नवीन पीरशाली भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें