नैनीताल के ऋषभ, नई टिहरी की मीनाक्षी सर्वश्रेष्ठ
प्रतिभा अलंकरण समारोह में ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ बालक वर्ग में नैनीताल के ऋषभ शर्मा पहले, इसी संस्थान के विशाल पपनै दूसरे व श्रीनगर के उदित रावत तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में नई टिहरी की मीनाक्षी चमोली पहले, देहरादून की अकांक्षा उनियाल दूसरे व हरिद्वार की सपना तीसरे स्थान पर रही।
ये संस्थान श्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप में पुरस्कृत
सरकारी पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौंण, कालाढूंगी और देहरादून को पुरस्कृत किया गया, जबकि श्रेष्ठ एचओडी के लिए बाजपुर की हेमा, श्रेष्ठ शिक्षक के लिए रामनगर के राहुल शर्मा, कर्मशाला अनुदेशक गौचर के मांगेराम, कंप्यूटर प्रोग्रामर सतपुली के मनमोहन लखेडा, श्रेष्ठ लाइब्रेरियन कोटद्वार के हरिओम शर्मा, श्रेष्ठ ऑफिस स्टाफ हरिद्वार के प्रदीप कुमार और मुख्य सहायक श्रीनगर के राजकुमार को पुरस्कृत किया गया।
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
शिवम गुप्ता, दिग्विजय सिंह भंडारी, कोमल वर्मा, सागर सैनी, आदित्य शर्मा, सिमरन, भार्गव, दिव्या रावत, अदनान, श्रद्धा खर्कवाल, अमित कुमार, दिनेश मिश्रा, रिमझिम भाटिया, संदीप कुमार, आयुषी खर्कवाल, सार्थक तिवारी, आरती, निकिता, रवि कांडपाल, अंजु, रिती गुरुंग, मानसी, मुकेश पांडे, स्वाती, मानसी राणा, यश जोशी, गौरव रावत और मोनिका।