ऐसे में महिला के बयान दर्ज किए गए। प्रेमनाथ इससे पहले भी अपने कर्मियों के नामों का इस्तेमाल कर चुका है। अब उसके खिलाफ ही धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विजिलेंस ने जांच पूरी की तो केंद्र सरकार से जार्चशीट दाखिल करने की अनुमति मांगी, लेकिन, केंद्र ने अनुमति को गैरजरूरी बताया और कहा कि विजिलेंस सीधे ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया, एवी प्रेमनाथ के खिलाफ चार्जशीट तैयार है। जल्द ही इसे स्थानीय कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। बता दें कि जल्द ही प्रेमनाथ को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
महिला की गैरमौजूदगी में की बेटी से हरकत
प्रेमनाथ के प्रपंच में फंसकर महिला जेल चली गई थी, लेकिन जब जांच हुई तो एक साल बाद बाहर आ गई। इसके बाद पिछले साल महिला ने आरोप लगाया, प्रेमनाथ ने मजखोली के रिजॉर्ट में बेटी के साथ छेड़खानी और शोषण किया है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन राजस्व पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की। इसके बाद यह मामला रेगुलर पुलिस के पास भेजा गया, जिसके बाद एवी प्रेमनाथ को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था।