फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर होगी भर्ती, पांचवीं पास कर सकेंगे आवेदन

Mon, 29 Jan 2024 09:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आउटसोर्स के इन पदों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना चाहिए।
विज्ञापन
आदेश जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती होगी। भर्ती के लिए पांचवीं पास होने के साथ ही हिंदी लिखना और पढ़ना आना चाहिए। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्स के इन पदों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। विद्यालयों में परिचारक, स्वच्छक, चौकीदार, संदेशवाहक, चपरासी आदि के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना चाहिए।

Haridwar: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में मारा 'छापा', प्रधानाध्यापिका समेत तीन शिक्षक मिले नदारद, वेतन रोका
विज्ञापन


आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के चयन में आयु सीमा के संबंध में कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार कार्रवाई की जाए। आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से विकसित गर्वमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


एजेंसी के चयन के बाद कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर चयनित एजेंसी के अनुबंध का अगले साल 11 माह के लिए नवीनीकरण किया जाएगा। शासन की अनुमति से अधिकतम तीन साल के लिए नवीनीकरण किया जा सकेगा। आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्स मैन पावर को केंद्रीयकृत भुगतान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें